केजीएन स्पोर्टिंग क्लब एवं मुगलसराय हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में
रविवार को सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता अलीनगर के शेखान
बस्ती के फील्ड में शुरू हुई।
उद्घाटन मैच नाथूपुर एवं बहादुरपुर
के बीच खेला गया। जिसमें बहादुरपुर को हराकर नाथूपुर ने चार रन से मैच
जीता। शुभारंभ मुख्य अतिथि हज कमेटी के सदस्य परवेज अहमद ने फीता काटकर कर
किया। इस अवसर पर डा सरफराज अहमद, सरवर अली, मोजिब भाई, महेन्द्र आदि रहे।