फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भागों में बंटी नंदनकानन एक्सप्रेस: 200 मीटर आगे पहुंचे इंजन सहित छह कोच, 15 रह गए पीछे; बड़ा हादसा टला

Tue, 04 Mar 2025 01:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

नंदन कानन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 06.25 बजे से तीन घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। रात साढ़े नौ बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक से गया के लिए रवाना हुई। इसी दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस 4 की कपलिंग टूट गई। इससे इंजन सहित छह कोच दो सौ मीटर आगे बढ़ गए जबकि एसी कोच, गार्ड बोगी सहित 15 कोच पीछे रह गए।
विज्ञापन
चंदौली में दो भागों में बंटी नंदन कानन एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार से पुरी जा रही डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन के आगे दो भागों में बंट गई। सोमवार की रात यह घटना हुई। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा बच गया। ट्रेन को वापस पीडीडीयू जंक्शन लाया गया। इसके बाद टूटे कपलिंग वाले कोच को काटकर अलग कर रात साढ़े बारह बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


नंदन कानन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 06.25 बजे से तीन घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। रात साढ़े नौ बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक से गया के लिए रवाना हुई। ट्रेन स्टेशन से लगभग छह किमी दूर जंक्शन हट के पास पहुंची थी, तभी ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस 4 की कपलिंग टूट गई। इससे इंजन सहित छह कोच दो सौ मीटर आगे बढ़ गए जबकि एसी कोच, गार्ड बोगी सहित 15 कोच पीछे रह गए।




ट्रेन दो हिस्से में बंटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन मैनेजर की सूचना पर चालक ने ट्रेन रोक दी और इसकी सूचना कंट्रोल को दी। ट्रेन दो भाग में बंटने की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि कपलिंग टूटने के कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें