फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई की जांच में सामने आये आधा दर्जन बड़े व्यापारियों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। मुगलसरासय कोतवाली क्षेत्र स्थित चंदासी कोल मंडी दो व्यापारियों से पूछताछ करने दिल्ली से आई सीबीआई की चार सदस्यीय टीम सोमवार को वापस लौट गई। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की पूछताछ में आधा दर्जन बड़े व्यापारियों के नाम सामने आये है। संभावना जताई जा रही हैं कि नये नाम सामने आने के बाद सीबीआई की टीम उन व्यापारियों से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

चंदासी स्थित कोल मंडी में काफी बड़े पैमाने पर कोयले का कारोबार होता है। सूत्रों के अनुसार कोयले की खरीद- बिक्री में काफी अनियमितता भी बरती जाती है। यहां तक कि अवैध तरीके से कोयले को नेपाल तक पहुंचाया जाता है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाली स्थित विभिन्न कोलफील्ड से यहां कोयला भी आता है। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल स्थित कोयला खदानों से अवैध तरीके से निकाले गये कोयले को कागजों में गड़बड़ी कर बेचा गया था। इस मामले में सीबीआई की टीम ने बिहार में एक बड़े व्यापारी के यहां छापेमारी की थी। वहां छापेमारी के दौरान मंडी के दो व्यापारियों के नाम सामने आये थे। इस मामले में पहले बंगाल से सीबीआई की टीम चंदासी स्थित कोयला मंडी पहुंची।
उन्होंने दोनों व्यापारियों से जांच के बाद कई दस्तावेज जब्त किये। इसके बाद टीम यहां से लौट गई। इस दौरान दोनों व्यापारियों के विरूद्ध मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों व्यापारियों को पूछताछ के लिए कोलकाता भी बुलाया गया। जहां पूछताछ के बाद व्यापारियों के वापस लौटते ही दिल्ली से चार सदस्यीय सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए पहुंचे गई। सूत्रों के अनुसार आठ दिनों तक सीबीआई की टीम ने दोनों व्यापारियों से पूछताछ करने के साथ कई बिल्टियों व अन्य दस्तावेजों को खगाला गया। इस दौरान आधार दर्जन बड़े व्यापारियों के नाम सामने आये है। हालांकि टीम सभी सबूत एकत्र कर सोमवार को वापस दिल्ली लौट गई है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम फिर से कोयला मंडी में जांच के लिए लौट सकती है और इस बार उनके रडार पर नये नाम भी हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें