फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आकाश की हैट्रिक से नादी ने उद्घाटन मैच में प्रसहटा को 3-0 से हराया

विज्ञापन
धानापुर में सेवन साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उप​स्थित ​​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : samba news
विज्ञापन
कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को मरहूम सलमान खान की स्मृति में आयोजित सेवन साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में आकाश की शानदार हैट्रिक की बदौलत एनएफसी नादी ने अमर शहीद श्रीकांत स्पोर्टिंग क्लब प्रसहटा को 3-0 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया।
विज्ञापन

मैच में एनएफसी नादी ने टॉस जीतकर पहले ग्राउंड चुना। निर्धारित समय तक खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 20वें मिनट में नादी के खिलाड़ी आकाश ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी आकाश ने शानदार खेल जारी रखते हुए तीसरा गोल दागा और अपनी हैट्रिक पूरी कर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद प्रसहटा की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन नादी की मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपर के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने उसे सफलता नहीं मिली। मैच में रेफरी की भूमिका राशिद खान ने निभाई, जबकि संचालन रेहान खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें