फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर में मुस्लिम बंधुओं ने रखा रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नगर स्थित नेशनल इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखा। स्थानीय प्रशासन की ओर से क्वारंटीन सेंटर में लोगों को रोजा के दौरान जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई गई। इसके बाद लोगों ने वहीं पर इफ्तार और सहरी किया।
विज्ञापन

नगर क्वारंटिन सेंटर में पश्चिम बंगाल व बिहार यूपी के अलग-अलग जिले के कुल 25 लोगों को चौदह दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। इसमें मुस्लिम समुदाय के 12 लोगों ने शनिवार को रोजा रखा। दोपहर को मिले खाना अपने पास रख उसी से रोजा खोला। लेखपाल अभय सिंह के माध्यम से एसडीम विजय नारायण को सूचना मिली तो उन्होंने नगर पंचायत द्वारा इनके सहरी व इफ़्तार की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से उन सभी रोजेदारों के लिए सहरी व इफ्तार की व्यवस्था की गई और शाम को सभी रोजेदार सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए इफ़्तार किया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह ने बताया की रोजेदारों को इफ़्तार में फल, पकौड़ी, खजूर, चिप्स सहित जरूरी सामान दिया जा रहा हैं और सहरी के लिए भी व्यवस्था कर दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें