फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या: घर से पानी की बोतल लेकर गया था, कुछ ही दूरी पर मिला शव, गर्दन और पेट पर कई वार

Fri, 14 Oct 2022 11:21 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

मोहमम्मद पुर गांव में गुरुवार की रात कौशर अली की उसके घर से चंद मीटर की दूरी पर चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। कौशर के छोटे भाई अफसर अली ने बताया कि गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक फ़ोन आया जिसके बाद वह घर से चला गया। 
विज्ञापन
युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहमम्मद पुर गांव में गुरुवार की रात कौशर अली (36) की उसके घर से चंद मीटर की दूरी पर चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक, सीओ पीडीडीयू नगर समेत  मुग़लसराय कोतवाली व अलीनगर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। 

विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शकुराबाद गांव के रहने वाला कौशर अली (36) अपनी पत्नी नाजू (30) व दो बच्चों तनवीर (07) और तहजीब (02) के साथ मोहम्मद पुर गांव में रहता था। कौशर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कौशर के छोटे भाई अफसर अली ने बताया कि गुरुवार को उसके मोबाइल पर एक फ़ोन आया जिसके बाद वह घर से चला गया। बताया कि कुछ देर बाद वह वापस घर पर आया और एक बोतल में पानी लेकर चला गया। कुछ देर बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया।

विज्ञापन

मृतक कौशर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह घर के पास कौशर का चाकुओं से गोदा व खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । हत्या की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह समेत मुग़लसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । मौके पर पहुंच फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्षों को एकत्र किया । बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया । 

घटना स्थल पर मिली शराब की शीशी और गिलास 
मोहम्मदपुर  गांव में जहां युवक की हत्या की गई वहां शराब की शीशी और गिलास पड़े हुए मिले थे। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि हत्यारों में कौशर की हत्या से पहले उसे शराब पिलायी होगी और बाद में उसकी निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें