फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय रंग महोत्सव में मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं को मिलेगी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्मिता नाट्य संस्थान के बैनरतले इस वर्ष भी 19 से 25 अक्तूबर तक मुगलसराय महोत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष वर्चुअल तरीके के साथ मंच पर भी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। संस्थान के निदेशक विजय कुमार गुप्ता और कवि सम्मेलन के संयोजक इंद्रजीत तिवारी निर्भिक ने बताया कि महोत्सव में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र की रचनाओं पर आधारित कार्यक्रम को प्राथमिकता दी जाएगी। बताया कि महोत्सव मुख्य आकर्षण कवि सम्मेलन होगा। इसमें शामिल होने के लिए डॉ. संगम लाल त्रिपाठी भंवर प्रतापगढ़, रामनरेश नरेश वाराणसी, जयप्रकाश वार्ष्णेय बिजनौर, डॉ. भानु प्रताप सिंह भानू प्रतापगढ़, अजय कुमार पांडेय सिकंदराबाद, ने शामिल होने की सहमति जताई है। महोत्सव का उद्घाटन नरेन्द्रनाथ दूबे अडिग, मुंशी प्रेमचंद लमही महोत्सव के संस्थापक डॉ. दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव,राकेशचंद्र पाठक आदि करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें