फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से गृहिणियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों की बढ़ रही कीमत के साथ रसोई गैस सिलिंडर के बढ़ रहे दाम महंगाई की आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 25 रुपये की वृद्धि से किचन का बजट गड़बड़ा गया है। वर्तमान में रसोई गैस सिलिंडर का दाम बढ़कर 950 रुपये के करीब पहुंच गया है। सिलिंडर के दाम बढ़ने से गृहिणियों में रोष है। खुदरा महंगाई दर बढ़ने के साथ रसोई गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ने से आमजन परेशान हैं। इससे मध्यम व गरीब तबके के लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण कम आमद होने से सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा खाद्य तेल व दालों के दाम पहले से आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आम घरों की गृहिणियों के लिए किचन संभालना कठिन हो रहा है। पेट्रोल व डीजल के बढ़े दाम ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। कोरोना संक्रमण काल के बाद आमदनी में कटौती होने और महंगाई दर में इजफा होने से घर का बजट गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें