चहनियां। बलुआ पुलिस ने मंगलवार को कैथी गांव में फरार सेना के जवान की तलाश में मुनादी कराई। पुलिस ने गांव में पहुंच कर मुनादी कराकर और 82 सीआरपीसी की एक प्रति अभियुक्त के मुख्य दरवाजे पर चस्पा की। इस दौरान बताया गया कि एक माह के भीतर न्यालय में उपस्थित न होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी।
कैथी निवासी आकाश सिंह उर्फ केशरी नंदन पर कई मुकदमें दर्ज हैं। वह 13 मई से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया। बावजूद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। आकाश सेना में बेस हास्पिटल लखनऊ में कार्यरत है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सेना से पत्राचार किया गया और टीम सेना कैंपस में पहुंची। टीम पहुंचने से पहले ही सेना कैंपस से ही फरार हो गया। सेना यूनिट से वह भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। मुनादी के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह रहे।