फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों का त्योहार और लगन में घर पहुंचना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्योहार और लगन में प्रवासियों का गांव पहुंचना मुश्किल है। डाउन की ट्रेनों में रिजर्व सीट उपलब्ध नहीं है। स्थिति यह है कि मुंबई से आने वाली ट्रेनों में दिसंबर तक पहले सीट उपलब्ध नहीं है। यही हाल चेन्नई और अहमदाबाद की ओर से आने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है। सीटों को लेकर मारामारी मची है।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से 25 मार्च से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। फैक्टरियों के बंद होने से बड़ी संख्या में प्रवासी वापस लौटे और अनलॉक शुरू होने पर काम पर वापस भी लौटे। एक जून से ट्रेनों का संचालन शुरू भी हुआ तो सीमित मात्रा में चलाई जा रही है। प्रति वर्ष कमाने गए प्रवासी श्रमिक दीपावली, छठ और शादी विवाह के लिए बड़ पैमाने पर वापस लौटते थे। इस वर्ष कम ट्रेनों के चलने से दिक्कत हो रही है। औद्योगिक शहरों में जाने में भी परेशानी है और आने में और परेशानी हो रही है।
मुंबई जाने के लिए 03201 राजेन्द्रनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में सेकेंड एसी में छह नवंबर, थ्री एसी में 11 नवंबर, स्लीपर में 24 दिसंबर से सीट उपलपब्ध है। इसी तरह 02142 लोकमान्य तिलक टर्मिनल में टू एसी में छह नवंबर,थर्ड एसी में 11 नवंबर और स्लीपर में 28 दिसंबर को सीट उपलब्ध है। 05646 में सेकेंड एसी में 31 दिसंबर, थर्ड एसी में 28 दिसंबर, स्लीपर में 14 जनवरी को सीट उपपब्ध है। यदि मुंबई से आने की स्थिति देखें तो 03202 राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस में 29 अक्तूबर तक तो सीट उपलब्ध है लेकिन उसके बाद वेटिंग का सिलसिला शुरू हो रहा है तो आठ दिसंबर के बाद ही सीट उपलब्ध है। 02741 हमसफर में 11 दिसंबर के बाद सीट उपलब्ध है। अहमदाबाद से पीडीडीयू नगर आने के लिए 09083 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में सेकेंड एसी में 13 दिसंबर से, थर्ड एसी में 12 दिसंबर, स्लीपर में 21 दिसंबर के बाद बाद सीट उपलब्ध है। वहीं चेन्नई से आने के लिए 29 नवंबर के बाद सीट उपलब्ध है वहीं पीडीडीयू से चेन्नई जाने के लिए आठ नवंबर के बाद ही सीट उपलपब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें