क्षेत्र के तारापुर मैदान पर शनिवार को अशोका स्पोर्टिंग क्लब की ओर से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चार टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें मुगलसराय की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का पहला मैच सहरिया स्पोर्टिंग क्लब डिग्घी व मुगलसराय के बीच खेला गया। खेल की समाप्ति तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई। अंत में ट्राई ब्रेकर से हुए फैसले में मुगलसराय की टीम 2-0 से विजयी रही। वहीं दूसरा मैच अशोकास्पोर्टिंग क्लब ककरही खुर्द व लौदा के बीच खेला। इसमें लौदा की टीम 2-0 से ककरही की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच लौदा व मुगलसराय की टीम के बीच खेला गया जिसका फैसला ट्राई ब्रेकर से हुआ। इसमें मुगलसराय की टीम दो गोल से विजेता बनी। विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि एसएस हॉस्पिटल पचफेड़वा के डायरेक्टर राज यादव व अविनाश लखन ने सम्मानित किया। इस मौके पर राम जनम बागी, सलीम अंसारी, पंकज, विजय, डॉ. अनिल, सत्यपाल सिंह, सन्नी यादव, विपिन मिश्रा रहे। संवाद