फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोहरे के कारण रांची राजधानी एक्सप्रेस साढ़े 23 घंटे की देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों का देरी से आना जारी है। स्थिति यह है कि शनिवार को डाउन रांची राजधानी एक्सप्रेस साढे़ 23 घंटे की देरी से आई। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए रेलवे ने दिसंबर में तीन दर्जन ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद कोहरे का प्रकोप के आगे परिचालन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। शनिवार को डाउन महानंदा एक्सप्रेस 22 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस सवा घंटे, दून ढाई घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस डेढ घंटे, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सवा घंटे, कोटा पटना साढ़े चार घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल पांच घंटे की देरी से आई। इसी तरह रांची राजधानी एक्सप्रेस चौबीस घंटे, नई दिल्ली हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस तीन घंटे, जनता एक्सप्रेस छह घंटे, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, संघमित्रा एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से चली। इसी तरह अप की ओर जाने वाली विक्रमशिला साढ़े 23 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, महानंदा 20 घंटे, आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस आठ घंटे, पाटली पुत्र साढ़े सात घंटे, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सवा सात घंटे, गुवाहाटी नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें