फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कबड्डी प्रतियोगिता में मुगलसराय की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
टांडाकला के सोनबरसा में कबड्डी प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ विजेता टीम। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
टांडाकला। सोनबरसा में जय मां घटवारी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुगलसराय की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खेल शिक्षक मोतीलाल और रमेश यादव ने किया। फाइनल मुकाबला मुगलसराय और सोनबरसा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें मुगलसराय की टीम ने 28 अंक हासिल किए, जबकि सोनबरसा की टीम 10 अंक ही बना सकी। इस तरह मुगलसराय ने 18 अंकों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विजेता टीम को 5100 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता सोनबरसा की टीम को 1100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मनीष गुप्ता, विनय जायसवाल, किशन निषाद, प्रियांशु निषाद, धीरज निषाद, कन्हैया निषाद और सुजीत निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें