फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बारिश में कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

विज्ञापन
Photo Title - फोटो : Archive
विज्ञापन
विकास खंड सकलडीहा के सहरोई गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार को श्यामलाल का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान परिवार के सदस्यों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।
विज्ञापन

इससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि मकान में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई समेत गृहस्थी का अन्य सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।दीवारें अचानक गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। मकान के पास बंधी भैंस भी मलबे में दब गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। बाद में पशु चिकित्सकों को बुलाकर उसका उपचार कराया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर रामनिवास मिश्रा, कमला, गोविंद, चंद्रमा, प्रदीप मिश्रा, जगदीश चौहान और बिंदेश्वरी ड्राइवर समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मकान गिरने से श्यामलाल के परिवार के सामने रहने और गृहस्थी चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन कराने और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही आवास योजना के तहत श्यामलाल को पक्का मकान दिलाने की मांग की, ताकि परिवार को सुरक्षित छत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें