फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Bharat Train: पीडीडीयू जंक्शन पर अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे सांसद, किया जाएगा भव्य स्वागत

Fri, 18 Jul 2025 10:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के मोतिहारी में चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद चंदौली में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली और मालदा टाउन से लखनऊ के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर स्वागत किया जाएगा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहले शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत और रात 10 बजे मालदा टाउन-गोमतीनगर (लखनऊ) का समारोहपूर्वक स्वागत किया जाएगा। यहां से सांसद और विधायक हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिन में 11.30 बजे बिहार के मोतिहारी में विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ ही चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

शुक्रवार को शुरू होने वाली राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना)-नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा-लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन-लखनऊ (गोमती नगर) ट्रेनों में से राजेंद्र नगर-नई दिल्ली और मालदा टाउन-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ट्रेनों का यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन और चार पर स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में अतिथि के रूप में चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और साधना सिंह, भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद, मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण यादव, सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह को आमंत्रित किया गया है। 

स्टेशन पर पहला आयोजन दोपहर ढाई बजे से होगा। ट्रेन 03.40 बजे आएगी और 15.50 में खुलेगी। इसी तरह दूसरी ट्रेन मालदा टाउन-गोमतीनगर रात 10:10 बजे आएगी और 10:20 बजे रवाना होगी। अतिथियों की मौजूदगी में ट्रेनों का स्वागत होगा और हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें