फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शाॅर्ट सर्किट से प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी अंतर्गत रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज वन में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में मंगलवार की रात बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लगभग चालीस लाख रुपये मूल्य का सामान जला है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तीन घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। वाराणसी निवासी दिनेश चौहान के प्लास्टिक फैक्ट्री का गोदाम औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में है। मंगलवार की देर रात लगभग ढाई बजे शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। गोदाम में उठते धुएं और लपटों को देखकर आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी दिनेश चौहान को दी। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन

सूचना के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। इसको लेकर मौके पर मौजूद लोगों से हल्का विवाद भी हुआ। बाद में फायरब्रिगेड कर्मियों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक दिनेश चौहान के अनुसार गोदाम में प्लास्टिक दाना, पाउडर, प्लास्टिक बनाने के उपकरण, बोरी आदि रखा था। इसकी कीमत करीब चालीस लाख रुपए थी। सभी सभी सामान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें