फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वन विभाग के कर्मचारियों को सांसद छोटेलाल खरवार ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। जयमोहनी रेंज परिसर में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों द्वारा न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को लगातार 40वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं और वे न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने के पक्ष में डटे हुए हैं।
विज्ञापन

धरने के दौरान कर्मचारियों से मिलने पहुंचे राबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने प्रदर्शनकारियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कर्मचारियों ने सांसद को एक ग्यापन सौंपा, जिसमें उल्लेख किया गया था कि 2013 से 2023 तक कार्यरत सभी दैनिक वेतनभोगियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक उन्हें वह हक नहीं मिल पाया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी मामले को बार-बार टालते आ रहे हैं और न्याय में देरी हो रही है। सांसद छोटेलाल खरवार ने आश्वासन दिया किआप लोगों की आवाज को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा। इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी चर्चा की जाएगी। हम हर संभव प्रयास करेंगे कि आपको न्याय मिले।”
विज्ञापन

धरने के दौरान वन कर्मचारी संघ की नई जिला कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें महेंद्र यादव को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार रमाशंकर सिंह, शिवकुमार विश्वकर्मा, जिलाजीत यादव, गीता वंदना, सरस्वती सूबेदार, किरण सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें