कहा कि प्रदेश सरकार को आम जनता की समस्याओं से कुछ लेना देना नहीं है। इसलिए इस सरकार में आम जनता परेशान हो रही है।
सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि इस मार्ग के मरम्मत के लिए चार करोड़ 88 लाख 12 हजार रुपये का बजट पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया गया है।
यदि अधिकारी जल्द ही इस मार्ग का निर्माण नहीं करवाते हैं तो वे सांसद निधि से इसका निर्माण करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। कहा कि अतिशीघ्र कार्य पूरा करवाने के लिए पीडब्ल्यू विभाग के एक्सईएन से वार्ता कर समस्या का निदान करवाया जाएगा।
वहीं मढ़ियां गांव पहुंचे सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए और उनके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता किया।
इस दौरान शिव शंकर पटेल, राणा सिंह, साधना सिंह, प्रमोद तिवारी, रमेश पटेल, धमेंद्र शर्मा, राजू, चंद्रबली शास्त्री, नामवर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।