फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 106 वर्षीय मनरा देवी के निधन पर नगर में शोक

विज्ञापन
मृतक मनरा देवी। फाइल फोटो - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर के वार्ड संख्या-8 निवासी तारा शंकर अग्रहरि की 106 वर्षीय माता मनरा देवी का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। मनरा देवी को नगर की सबसे बुजुर्ग महिलाओं में माना जाता था। उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। दिवंगत का अंतिम संस्कार रामपुर गंगा घाट, गोपीगंज में किया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, मूलचंद साहू, घनश्याम, नन्हेलाल, विनय कौशल, संगम अग्रहरि, अमृतलाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें