फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन बच्चों की मां को भतीजे से हुआ प्यार, पति को तलाक देकर शादी करने पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में अजीबो-गरीब मामला सामने आया। इसमें तीन बच्चों की मां को अपने मुंहबोले भतीजे से ही प्यार हो गया। छह महीने से चल रहे प्रेम प्रसंग की खबर जब परिवार वालों को लगी तो महिला का विरोध होने लगा। पुलिस चौकी पर हुई पंचायत और पति-रिश्तेदारों को समझाने के बाद भी महिला प्रेमी भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद पति को तलाक देकर और भतीजे से शादी की बात तय हुई। वहीं तीनों बच्चे मां के साथ नहीं रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी नौ वर्ष पहले मऊ जिले के एक गांव निवासी युवती से हुई। नौ सालों में उनके तीन बच्चे भी हुए। इधर छह महीने पहले महिला का पास के ही मुंहबोले भतीजे से बातचीत शुरू हुई और आनाजाना भी था। फिर मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। सूत्रों की मानें तो दोनो के बीच संबंध भी बन गए, जिसकी खबर लगते ही पति समेत परिजन आग बबूला हो गए।
बाद में पति और रिश्तेदारों ने महिला को समझाना चाहा कि तीनों बच्चों की उम्र काफी कम है। पहले इनका पालन-पोषण करना जरूरी है। महिला ने कहा कि मैं बच्चों को भी पाल लूंगी पर प्रेमी के साथ ही रहूंगी। मामला रविवार को जलीलपुर चौकी पर पहुंचा। जहां पुलिस की मौजूदगी मेें रिश्तेदारों और पति ने भी समझाने की लाख कोशिश की पर महिला और उसका प्रेमी एक दूसरे के साथ ही रहने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद सहमति बनी कि महिला का तलाक के बाद उसके प्रेमी से शादी कराई जाएगी। वहीं मां के कहने के बाद भी तीनों बच्चे उसके साथ रहने को राजी नहीं है। उनका कहना है कि हम अपने पिता के साथ रहेंगे। इस घटना की क्षेत्र में खूब चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें