फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पैसे न देने पर नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से किया हमला, पत्नी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में पैसे न देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसके सिर, पैर और हाथ आदि में गंभीर चोटें आई हैं। आनन-फानन में महिला को पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 शास्त्री नगर निवासी शिवनारायण की पुत्री चंद्रतारा की शादी 12 वर्ष पहले बलुआ थाना के मथेला गांव निवासी प्रदीप राम से हुई थी। पिछले तीन साल से पति और पत्नी अलग रह रहे हैं। चंद्रतारा, फिलहाल एक निजी अस्पताल में काम करती है और अपने मायके में रह कर वह अपने 6 वर्षीय पुत्र अंश और 4 वर्षीय पुत्री शीतल का भरण-पोषण करती है। घायल चंद्रतारा ने बताया कि उसका पति नशेड़ी है और हमेशा उससे पैसे मांगता रहता है।
पत्नी ने आरोप लगाया कि इस बार पैसे देने से मना किया तो पति ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से उसके पैर सहित कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें