फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीएचसी में प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के भोगवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने बृहस्पतिवार की देर शाम जमकर हंगामा और बवाल काटा। मौके पर पहुंचे सीएमओ युगल किशोर राय व एसडीएम विराग पांडेय के समझाने के बाद भी देर शाम तक सैकड़ों की संख्या में परिजन व ग्रामीण अस्पताल पर डटे रहे।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी रोचक पाल की पत्नी आरती पाल (21) को बृहस्पतिवार की भोर में प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। दोपहर में प्रसव के दौरान आरती ने एक बच्चे को जन्म दिया। लगभग दो बजे प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी जिस पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां ले जाते समय रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। परिजन शव वापस लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर सीएमओ व एसडीएम के साथ मुगलसराय व अलीनगर थाने की पुलिस पहुंच गई। सभी परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे पर वे मानने को तैयार नहीं हुए। देर रात तक अस्पताल में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें