उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों को नए विद्यालय में अनुबंध के लिए छह फरवरी तक का मौका दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों का नवीनीकरण तीन चरणों किया जाएगा। में विभाग के पोर्टल samagrashikshaup.upsdc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि छह फरवरी तय की गई है। 100 से अधिक छात्र नामांकन वाले विद्यालयों (जहां पहले से अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत हो) में ब्लॉकवार, विषयवार एवं विद्यालयवार अंशकालिक अनुदेशकों की 190 रिक्तियों का ऑनलाइन किया जाएगा।