फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से मां बेटे की मौत, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। स्थानीय नगर के पटना मोड़ के पास शाहीद बाबा बाजार के समीप जीटी रोड पर शनिवार की दोपहर में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटे की मौत हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने ट्रक चालक और खलासी की जमकर पिटाई कर दी। वहीं ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और खलासी को भीड़ के चंगुल से बचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मोहनिया थाना के बेलोड़ी गांव निवासी बैरिस्टर कुरैशी अपनी पत्नी हसन आरा और बेटे अलीशान के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। तीनों शहीद बाबा मजार के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार हसन आरा और अलिशान कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बैरिस्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आस पास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना केबाद भाग रहे चालक और खलासी को पकड़ कर पिटाई कर दी। भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से बचाया। सूचना पर एसपी ललित मोहन शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया l

मोहनिया। क्षेत्र के सावठ नदी के पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुप्तेश्वर पांडेय निवासी मोहनिया के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुप्तेश्वर पांडेय के परिवार वालों ने बताया कि वृद्ध मानसिक रूप से कमजोर रहे और शुकवार की शाम से गायब थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें