चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली में स्थित सपा कार्यालय के पास शुक्रवार की भोर में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ में 25 हज़ार के अंतरजनपदीय इनामिया बदमाश को गिरफ्तार में पुलिस को सफलता मिली। मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे को छेदते हुए पिछली सीट पर जा लगी।
बाद में अलीनगर और मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश हाथ आया। इस दौरान एक गोली उसके पैर में जा लगी। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया।
एडिशनल एसपी प्रेमचंद्र ने बताया मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई सतेंद्र विक्रम सिंह फोर्स के साथ सपा कार्यालय के पास शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक से दो संदिग्ध वाराणसी की ओर से आते दिखाई दि । इस पर पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर फायर कर दिया।