फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली की आवाज से हुई चंदौलीवासियों की सुबह, पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का अंतर्जनपदीय इनामिया गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2020 08:34 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
पुलिस वाहन में लगी गोली के निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली में स्थित सपा कार्यालय के पास शुक्रवार की भोर में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ में 25 हज़ार के अंतरजनपदीय इनामिया बदमाश को गिरफ्तार में पुलिस को सफलता मिली। मुठभेड़ में बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे को छेदते हुए पिछली सीट पर जा लगी।

विज्ञापन


बाद में अलीनगर और मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश हाथ आया। इस दौरान एक गोली उसके पैर में जा लगी। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया। 

एडिशनल एसपी प्रेमचंद्र ने बताया मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा, एसआई सतेंद्र विक्रम सिंह फोर्स के साथ सपा कार्यालय के पास शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक से दो संदिग्ध वाराणसी की ओर से आते दिखाई दि । इस पर पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
गोली गाड़ी के अगले शीशे को छेदते हुए पिछली सीट पर जा लगी। बदमाश जीरटीआर ब्रिज से होते हुए अलीनगर की ओर भागे। इस दौरान मानसरोवर तालाब के पास मुग़लसराय और अलीनगर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमे एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी, जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

पकड़े गए बदमाश की पहचान वाराणसी के बड़ी पियरी निवासी राज नारायण यादव के रूप में हुई। इस पर 25 हज़ार रुपये का इनाम था। बदमाश पर लूट, हत्या व हत्या के प्रयास के एक दर्जन से अधिक मामले वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर के विभिन्न थानों में दर्ज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें