फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कक्षा एक से तीन तक के 63 हजार से ज्यादा बच्चे सीखेंगे स्थानीय भाषाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में पंजीकृत परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक के करीब 63 हजार विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भाषाओं का ज्ञान कराया जाएगा। अंग्रेजी विषय की किताब में प्रयोग होने वाले शब्दों को भी सरल तरीके से उदाहरण के साथ किताबों में प्रकाशित कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे बच्चों के अंदर पढ़ने और स्थानीय भाषाओं सहित विशेष त्योहार व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

ज्ञात हो, इस बार कक्षा एक से तीन तक में एनसीईआरटी की किताबों से ही पढ़ाई कराई जाएगी। अभी तक इन कक्षाओं की किताबें विभाग को नहीं मिल पाई हैं। देरी के पीछे कारण पाठ्यक्रम में बदलाव होना बताया जा रहा है। इस बार हिंदी के पाठ्यक्रम में कई नई चीजें जोड़ी गई हैं। पंजीकृत छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय भाषाओं ब्रज, अवधी, बुंदेली और भोजपुरी के लोकगीत पढ़ाए जाएंगे। इस बार हिंदी विषय की किताब में भारत है मेरा घर, भारत के प्रसिद्ध शहरों के नाम, देश की विभिन्नता और अनेकता में एकता की बात के साथ ही शहरों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। बच्चों को चंडीगढ़, जयपुर, अमृतसर, कोलकाता और लखनऊ इत्यादि के बारे में भी बताया जाएगा। यहां के उत्सव व पर्व के बारे में भी विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। साथ ही अंग्रेजी की किताब में कठिन शब्दों का हिंदी में उच्चारण दिया गया है। गणित की किताब में विद्यार्थियों को जन्म प्रमाणपत्र के विषय में भी जानकारी दी जाएगी, ताकि बच्चे जन्मतिथि के अनुसार वर्तमान में अपनी आयु की गणना आसानी से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें