फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बजट से जिले के 50 हजार से ज्यादा बुनकरों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में बजट देखते सपा व भाजपा के कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के कूरेभार चौराहे से साइकिल पर दूध लेकर जाता दू​धिया। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बजट में वस्त्र निर्यात पर टैक्स में छूट और बुनकरों के कल्याण के लिए योजना शुरू करने का एलान किया गया है। इससे जिले में 50 हजार से ज्यादा बुनकरों को लाभ मिलेगा और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। वहीं, महिला छात्रावास बनने से कामकाजी महिलाओं और युवतियों को सहूलियत होगी। खेती के लिए एआई का इस्तेमाल होने से जिले के 2.35 लाख किसानों को फायदा हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में खेती के बाद बुनकरी सबसे ब़ड़ा व्यवसाय है। विशेष कर वाराणसी से सटे दुलहीपुर, महाबलपुर सहित आस पास के गांवों में 50 हजार से अधिक बुनकर हैं। यहां बनी साड़िया पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी निर्यात होती है। बावजूद इसके बुनकरों के लिए विशेष सुविधाएं नहीं मिली थी। अब बजट में उनके कल्याण के लिए विशेष प्रावधान किए जाने तथा वस्त्र निर्यात पर टैक्स में छूट मिलने से बुनकरों को लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ जिले की आधी आबाद अभी भी विकास से दूर है। इस बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने से लड़कियों के उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगा। वहीं कृषि प्रधान जिले में 2.35 लाख से अधिक किसानों को भी कृषि में एआई के मदद से लाभ मिलेगा। हालांकि रेलकर्मी बजट में विशेष प्रावधान न होने से निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें