नियामताबाद। अलीनगर थाना के सिरसी गांव के समीप पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग पर मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार घूरेलाल (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी हीरालाल के पुत्र घूरेलाल नियामताबाद गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था। मंगलवार की सुबह अपने गांव शिवपुर से वह मोपेड से नियामताबाद जा रहा था। जैसे ही वह सिरसी गांव के समीप पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया इसमें घूरेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने उसे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।