फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नगर में बढ़ा बंदरों का हमला, रोज 15 से 20 लोग पहुंच रहे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पिछले कुछ महीनों से नगर में बंदरों के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। राजकीय महिला अस्पताल में रोज 15 से 20 लोग बंदर के काटने पर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। आठ दिन में 130 लोग इंजेक्शन लगवा चुके हैं। आलम यह है कि कुत्ते से ज्यादा बंदरों के हमले से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। बंदरों की वजह से लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीने से नगर व आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है। घर में घुसकर लोगों का सामान उठा ले जाते हैं और हमला भी करते हैं। बंदर के काटने पर राजकीय महिला अस्पताल में अगस्त में 163, जुलाई में 86 और जून में 115 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट इंद्रजीत ने बताया कि एक सितंबर से अब तक 130 लोग बंदर के काटने के बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवा चुके है। बताया कि रोज 30 से 35 लोगों को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया जाता है। इनमें 12 से 15 लोग बंदर के हमले से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें