फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मजार पर चढ़ाई चादर, मंदिर में किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/शिकारगंज। गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक लतीफशाह में कजरी महोत्सव के तहत रविवार को मेले का आयोजन किया गया। यहां एक ही परिसर में स्थित बाबा लतीफशाह की मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगीं तो बनवासी दास मंदिर पर पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद मेले में खरीदारी की और लतीफशाह बीयर में पिकनिक भी मनाई। चंदौली के साथ वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर के अलावा बिहार से भी लोग मेले में पहुंचे।
विज्ञापन

पुरानी परंपरा के अनुसार तीज के तीसरे दिन लतीफशाह में मेले का आयोजन होता है। क्षेत्र के पीतपुर गांव स्थित कर्मनाशा नदी के कछार पर बाबा लतीफशाह और सैय्यद शाह अजमेरी की मजार के साथ बाबा बनवारी दास की समाधि स्थित है। पर्यटन स्थल होने के साथ सैलानियों की भी भीड़ उमड़ती है। रविववार को हिंदू और मुसलमान दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने दोनों मजारों पर चादरपोशी कर दुआख्वानी की। वहीं, बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद लोगों मेले में खरीदारी करने के साथ मनोरंजक खेलों का लुत्फ उठाया। एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ राजीव कुमार ने पुलिस और पीएसी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें