फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, 43 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में इस महीने का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि रविवार को यह 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मात्र 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने से गर्मी ने सबको परेशान कर दिया। तीखी धूप के कारण सड़कें सूनी रहीं। वहीं रात नौ बजे तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर ही टिका रहा। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी 4 से 5 दिन तक चंदौली सहित पूर्वांचल में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। जून के दूसरे सप्ताह में भी चंदौली में बारिश की कोई संभवना नहीं दिखाई दे रही हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों की का कहना है कि बीते वर्षों की तुलना में इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। उधर, प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल दिखाई दिए। दोपहर के समय आम लोगों से लेकर जानवर तक गर्मी से बेहाल नजर आए। तीखी धूप के कारण दिन भर सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले 4-5 दिन तक चंदौली जिले में तापमान ऐसे ही रह सकता है। हालांकि इस दौरान लू की स्थिति बनने की संभावना कम है। गर्मी और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें