फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी: नशे में धुत शख्स को पीडीडीयू जंक्शन पर पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट

Sat, 03 Sep 2022 11:39 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

राजधानी एक्सप्रेस में एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है।  पीड़िता की शिकायत करने पर ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से सियालदह जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार की रात महिला रेलयात्री के साथ उसी कोच की दूसरी बर्थ पर सफर कर रहे व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत करने पर ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ ने आरोपी को ट्रेन से उतार लिया। महिला के दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की  कार्यवाई की जा रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-1 में एक महिला यात्रा कर कर रही थी। आरोप है कि ट्रेन के कानपुर स्टेशन से खुलने के बाद उसी कोच की बर्थ संख्या 12 पर सफर कर रहे अनिल वन आचार्य नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर महिला यात्री के साथ छेड़खानी की। इसकी शिकायत महिला यात्री ने ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्ट से की।
शिकायत की सूचना पर पीडीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी सतर्क हो गई। ट्रेन शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। यहां जीआरपी और आरपीएफ ट्रेन में पहुंची और महिला से पूछताछ की।  महिला यात्री ने पूरी घटना जीआरपी और आरपीएफ को बताई।
विज्ञापन

महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही जीआरपी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।  जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह में बताया कि नई दिल्ली- सियालदह राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में बर्थ संख्या -12 पर सफर कर रहे अनिल वन आचार्य ने महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया था। महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें