फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलने में मोदी सरकार को महारत

Sat, 04 Apr 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार को झूठ बोलने में महारत हासिल है। ओलंपिक गेम्स में यदि झूठ बोलने की प्रतियोगिता हो, तो इसमें मोदी सरकार को गोल्ड मेडल हासिल होगा।
विज्ञापन



 मगध एक्सप्रेस से शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सोनिया गांधी पर एक केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी पर कहा कि उन मंत्री का व्यक्तित्व भाजपा और संघ की संस्कृति का सूचक है।

 हम सभी उनकी टिप्पणी की घोर निंदा करते हैं। यह पूछने पर कि राहुल गांधी कहां हैं ? उन्होंने कहा कि हम लोग उनके सिपाही हैं और हमेशा जनता के बीच मौजूद रहेंगे। वे जहां भी हैं, ठीक हैं। इससे पूर्व मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद वह सड़क मार्ग से वाराणसी रवाना हो गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार चौधरी, प्रजानाथ शर्मा, सरदार सतपाल सिंह, दशरथ चौहान, सतीश बिंद, बृजेश गुप्ता, मेवालाल पटेल, नेहाल अख्तर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें