फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल : एयर स्ट्राइक की सूचना के साथ ही गूंजा सायरन, जान बचाने के लिए छिपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बुधवार की शाम साढ़े सात बजे अचानक एयर स्ट्राइक की सूचना मिलते ही सायरन गूंजने लगा। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके साथ ही बिजली काट दी गई। इसके बाद पुलिस, नागरिक सुरक्षा, स्काउट गाइड और एनसीसी के कैडेट्स ने सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह सब मॉक ड्रिल के दौरान हुआ। मॉक ड्रिल में सब कुछ ओके मिला। इसके बाद भारत पेट्रोलियम के सरेसर स्थित डिपो परिसर में मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर बुधवार की शाम पहले पीडीडीयू जंक्शन और इसके बाद सरेसर स्थित भारत पेट्रोलियम के डिपो पर मॉक ड्रिल की गई। भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह, एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया, एसपी आदित्य लांग्हे की मौजूदगी में लोगों को बताया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव व वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह मॉक ड्रिल की जा रही है। ऐसे में सबको सतर्क रहने की जरूरत है। अगर दुश्मन देश आक्रमण करता है तो हमें किस प्रकार अपना बचाव करना है, इसकी जानकारी दी गई। बताया गया कि अगर बमबारी या गैस सिलिंडर में आग लग जाती है तो उस पर किस प्रकार से काबू पाया जाए, इसके बारे में बताया गया। बमबारी होती है तो किस प्रकार घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाए, इसका रिहर्सल किया गया। विषम परिस्थितियों में हमें अपनी और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा किस तरह से करनी है, इसके बारे में भी बताया गया। इस दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, एएसपी अनंत चंद्रशेखर, एडीएम राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. वाईके राय, एसडीएम अनुपम मिश्रा, नगर पालिका के ईओ अविनाश कुमार, नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक योगेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें