फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से नकदी सहित मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाने के पपौरा गांव में रविवार की रात चोर मोबाइल की दुकान का शटर चांड़ कर नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य के मोबाइल सेट उठा ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महंगौर निवासी अंकित जायसवाल की मोबाइल की दुकान पपौरा गांव में है। इसमें ही बैंक ऑफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र भी संचालित होता है। रविवार की रात अंकित दुकान बंद कर घर चले गए। आधी रात के बाद किसी वक्त चोर दुकान का शटर चांड़ कर अंदर घुस गए और दुकान के गल्ला में रखे चार हजार रुपये नकद, चालीस मोबाइल सेट, एक लैपटाप, मोबाइल एसेसरीज सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए। सोमवार की सुबह अंकित जब दुकान खोलने गए तो शटर टूटा हुआ देख कर सन्न रह गए। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। अंकित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस चोरी की घटना से इलाके में दहशत है। इस संबंध में सीओ सकलडीहा श्रुुति गुप्ता ने बताया कि चोरी हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें