फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बताया कुपोषण रोकने का उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला कार्यक्रम विभाग की ओर से मंगलवार को नगर के केवीके में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के बारें में जानकारी दी। साथ ही नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों के शिलापट्ट का लोकापर्ण किया। उन्होने अफसरों को सरकार की योजनाओं का सही ढंग से कियान्वयन का सुझाव दिया। विधायक ने कहा कि सरकार कुपोषण से जंग को लेकर गंभीर है। जब तक माताएं, बहनें व बच्चों में कुपोषण की बीमारी दूर नहीं होगी, तब तक स्वस्थ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। कुपोषण को दूर करने के लिए ही सरकार ने राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया है। पात्रों तक योजनाएं पहुंचाने के साथ लोगों को उचित खान-पान व पोषण के लिए जागरूक करना ही विशेष अभियान का उद्देश्य है। अधिकारी ईमानदारी के साथ दायित्व निभाते हुए योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का काम करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी आरपी मौर्या ने बताया कि एक से 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय पोषण माह अभियान चलेगा। इस दौरान चार थीम पर काम होगा। पहले थीम पर पोषण वाटिका लगाने व पौधारोपण पर काम होगा। वहीं दूसरे थीम में योग, तीसरे थीम में खाद्य पदार्थों को लेकर जागरूकता और पुष्टाहार वितरण का कार्य किया जाएगा। चौथे थीम में कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलेगा। इस कार्य में बाल विकास परियोजना के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, आजीविका मिशन व आयुष विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें