फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के लिए नौ ब्लॉकों का सर्वे पूरा, जमीन चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों के हर घर तक पेजयल पहुंचाने की योजना है। इसके लिए जिले के सभी नौ ब्लाकों के गांवों में चार कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा पेयजल परियोजना लगाने के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। राजस्व विभाग के द्वारा कार्यदायी संस्था को जमीन भी उपलब्ध करा दिया गया है। अब बोरिंग तथा पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले शासन के द्वारा ग्रामीणों को पेयजल की उपयोगिता और प्रयोग की जानकारी देने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। योजना के अनुसार प्रथम चक्र में गांवों में वाल पेंटिंग कराया जाएगा। इसके बाद जागरुकता गोष्ठी और नुक्कड़ नाटक आयोजित होगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और अफसरों के द्वारा लोगों को जानकारी दी जाएगी। साथ ही उनके सुझाव को भी दर्ज किया जाएगा। योजना के तहत नुक्कड़ नाटक, वाल पेंटिंग और गोष्ठी आयोजित होगी। जिसमें जनप्रतिनिधि और अफसर लोगों को शुद्ध जल की उपयोगिता के बारें में जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम का लक्ष्य है कि ग्रामीणों को शुद्ध जल के फायदे के बारे में बताया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें