फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी सदस्य के घर पहुंचे विधायक

Tue, 21 Apr 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू और समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव काशीपुरा में कुछ दिन पहले गोली लगने से हुई पूर्व बीडीसी  सदस्य दयाराम यादव के मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंचे और परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


विधायक ने मृतक के भतीजे श्रीराम यादव से मिलकर घटना के बाबत पूरी जानकारी ली।

इसके पश्चात उन्होंने पुलिस अधिक्षक से फोन से वार्ता कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने को कहा। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी से रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने को कहा।
विज्ञापन



  इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, कपिल यादव, संदीप बरनवाल, अंकित यादव, आलोक यादव, राजेन्द्र सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें