फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दुर्गा नगर में किया वाचनालय का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया । नगर के बुद्धिजीवियों तथा छात्रों को ज्ञानवर्धक पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा पढ़ने के लिए उचित स्थान देने के लिए नगर पंचायत में नौ लाख 40 हजार 49 रुपए की लागत से वाचनालय बनाने की कवायद आरंभ हो गई है।शनिवार को वार्ड नंबर आठ दुर्गा नगर में पार्किंग स्थल परिसर में प्रस्तावित वाचनालय का शिलान्यास समारोह पूर्वक क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद ने शिलापट का अनावरण करके किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नगर में वाचनालय की सख्त जरूरत थी। वाचनालय की कमी से नगर के छात्रों तथा बुद्धिजीवियों के अध्ययन करने के लिए उचित प्लेटफार्म नहीं था ।उन्होंने कहा कि नगर में वाचनालय बनने से नगर के बुद्धिजीवियों तथा छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नगर पंचायत के प्रशासक एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि वर्तमान समय में ज्ञानवर्धक के लिए वाचनालय आवश्यक है । जिसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अच्छी पहल की है। अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने कहा कि दो कमरे तथा एक हाल के साथ वाचनालय का निर्माण होगा। इसमें नौ लाख 40 हजार 49 रुपए की लागत आएगी। वाचनालय बनने के बाद इसमें ज्ञानवर्धक पुस्तकें तथा पत्र पत्रिकाएं मंगाई जाएगी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, प्रमोद कुशवाहा, शाहनवाज खान, उमेश शर्मा, वैभव मिश्रा, बड़े बाबू राकेश रोशन, गुलाब मौर्य, रामसेवक, रोहित विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, लव जायसवाल, भूपेंद्र जायसवाल, शिवाकांत यादव, लकी जायसवाल सहित तमाम कर्मचारी व नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें