मदरसे में शिलापट्टा का अनावरण कर कक्ष का लोकार्पण करते विधायक जाहिद बेग। स्रोत-संवाद
भदोही। नगर के मर्यादपट्टी स्थित मदरसा शमसिया तेगिया में रविवार को गत सत्र के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सम्मान मिलने से उत्साहवर्धन होता है। इससे दूसरे बच्चे बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। शोएब मलिक मदरसे के टाॅपर रहे। वहीं सैफ आजम और मो. अनस रजा को अपनी-अपनी कक्षाओं में टाॅप करने के लिए पुरस्कृत किया गया। विधायक की पत्नी सीमा बेग ने मदरसे की बालिकाओं को इनाम बांटे। सुबह 10 बजे पत्नी संग मदरसे में पहुंचे विधायक ने सबसे पहले विधायक निधि से बने कक्ष का अनावरण कर विद्यालय के बच्चों को समर्पित किया। कहा कि पढ़ाई ऐसी चीज है, जो कोई छीन नहीं सकता। इसलिए जितना हो सके इल्म हासिल करें। इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। मदरसे के बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए विधायक पत्नी सीमा बेग ने कहा कि एक बेटी शिक्षित होती है तो वह अपने पूरे परिवार को शिक्षित कर पाती है। उन्होंने बालिकाओं को तालीम (शिक्षा) हासिल करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गुल जेबा, जरताब खान, आफरीन बानों, आएशा, अरसलान, शाजिया, खुश्नुमा, राबिया आदि को प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल मौ. फैसल अशरफी ने लोगों का आभार जताया। मदरसे के प्रबंधक डाॅ. अजहर आसिफ, मजहर अंसारी, मो. अहमद खान, जमील नेता, डा.अफरोज अंसारी, हाफिज तबरेज, नुरैन खान, दानिश खान, खुर्शीद खां, मौ. कुतुबुद्दीन मिस्बाही, हाजी अहमद, नूरूद्दीन अंसारी, जावेद अंसारी आदि लोग थे।