फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में कम पानी और झाड़-झंखाड़ देख विधायक हुए हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के किसानों के सिंचाई की समस्या के समाधान को लेकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को अमड़ा मुख्य नहर से असना तक करीब साढ़े किलोमीटर तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नरायनपुर से निकली मुख्य नहर में क्षमता के अनुरूप पानी न आने और नहरों को झाड़-झंखाड से पटी देख विधायक ने हैरानी जताई और अधिकारियों को इसकी सफाई करवाने को कहा।
विज्ञापन

पदयात्रा के दौरान अमड़ा में झाड़-झंखाड व सूखी अमड़ा नंबर-दो माइनर को देख विधायक ने साथ चल रहे सिंचाई विभाग के जेई और कर्मिंयों से साफ-सफाई न होने का कारण पूछा। वहीं तेल्हरा माइनर में रेग्यूलेटर न होने पर जल्द रेग्यूलर लगाने को कहा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह से क्षेत्र के किसानों ने मुख्य नहर में क्षमता के अनुरूप पानी नहीं आने की शिकायत की थी। किसानों ने कहा था कि असना में टेल के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं नहर झाड़-झंखाड से पटी है। किसानों की समस्याओं को विधायक ने गंभीरता से लिया और पदयात्रा कर वास्तविकता से अवगत हुए। मुख्य नहर में पानी कम देख विधायक हतप्रभ थे। संपर्क माइनरों में झाड़-झंखाड देख साथ में चल रहे सिंचाई विभाग के जेई राजेश कुमार से पूछा कि माइनरों की साफ-सफाई क्यों नहीं होती। इसपर जेई ने जल्द ही साफ-सफाई कराने की बात कही। हालांकि सिंचाई विभाग विधायक के पदयात्रा से पूर्व ही मुख्य नहर के झाड़-झंखाड़ और सिल्ट सफाई में जुट गया था। पदयात्रा में महेंद्र सिंह, परमानंद सिंह, इंदल सिंह बाबा, धर्मेंद्र सिंह, पवन जनसेवक, विक्की सिंह, जयशंकर सिंह, आटू सिंह, भगवती त्रिपाठी, रोशन सिंह, संतोष बिंद, अजीत सिंह, पिंटू सिंह, विकास सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें