फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकाकट बांध के मरम्मत का विधायक ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया और शिकारगंज क्षेत्र की लाइफ लाइन माने जाने वाली भोकाकट बांध का मरम्मत किया जाएगा। चकिया विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के साथ भोकाकट बांध का निरीक्षण के बाद किसानों को दिया।
विज्ञापन

पूर्व सिंचाई मंत्री राम लखन के प्रयासों से सन 1962 में अतरसुअवा पहाड़ से नीचे गिरने वाले नाले का पानी भोकाकट बांध में गिरा कर भोका बांध में सिंचाई का पानी बढ़ाने की परियोजना बनाई गई थी। जिसके लिए अतरसुअवा पहाड़ पर नहर बनाई गई थी। बरसात के दिनों में पानी काफी तेजी से अधिक मात्रा में आने के कारण अतरसुअवा नाले का तटबंध कई बार टूट चुका है। इसकी मरम्मत कराने के बाद फिर से टूटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के साथ परियोजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान काशीनाथ सिंह, विधायक प्रतिनिधि डॉ. केशवमूर्ति पटेल, उदयनाथ सिंह यादव, महेश प्रधान, हिम्मत बहादुर सिंह, इंजीनियर प्रवीण कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें