फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की खेती को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। धान के कटोरे में गेहूं की खेती को बढ़ावा देने की तैयारी विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। जनपद में रबी के चालू सीजन में एक लाख 470 हेक्टेयर में गेहूं की खेती की तैयारी कृषि विभाग की ओर से की जा रही है। जबकि उत्पादन 379.983 एमटी होने की उम्मीद है। विभाग ने जिले में अब तक 794 क्विंटल बीज का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

रबी के चालू सीजन में कृषि विभाग की ओर से गेहूं की खेती के लिए अन्नदाताओं को अनुदान के साथ प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न प्रजाति के 5570 क्विंटल बीज की मांग की गई है। अब तक 794 क्विंटल बीज का उठान हो गया है। वहीं उत्पादन 379.983 मीट्रिक टन व उत्पादकता 37.82 क्विंटल निर्धारित की गई है। रबी के चालू सीजन में कृषि विभाग की ओर से एक लाख 470 हेक्टेयर में गेहूं की खेती का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की ओर से किसानों को समय से खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विभिन्न प्रजाति के 5570 क्विंटल गेहूं का बीज मंगाया जा रहा है। इन बीजों को किसानों को पचास फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं खाद के लिए भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि अभी धान की कटाई का कार्य जिले के कुछ ही हिस्सों में आरंभ हो पाया है। एक पखवारा बाद इसमें तेजी आने की संभावना है।
रबी की खेती को लेकर विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बार 100470 हेक्टेयर में गेहूं बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। गेहूं के बीज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। - विजेंद्र कुमार जिला कृषि उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें