फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने डीएम को गिनाई जनता की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकत की। उन्होने खरीफ के सीजन में किसानों को खाद उपलब्ध कराने और बिजली आपूर्ति को सुचारु रुप से बहाल करने की मांग की। साथ ही अधीनस्थों को जनता के लिए संचालित योजनाओं को ठीक ढंग से कियान्वित कराने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि धान की रोपाई के बाद फसल को खाद देने के लिए किसान समितियों और सरकारी गोदामों के चक्कर काट रहे है। लेकिन कई जगहों पर खाद उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था काफी खराब चल रही है। जबकि फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पानी की आवश्यकता है। कहा कि ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य भी सुस्त गति से हो रहा है। इसके अलावा सरकारी गल्ले के दुकानों पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता, पात्रों के नामों एवम राशन कार्डों के निरस्तीकरण किया जा रहा है। परन्तु विभागीय अफसर कोटेदारों पर लगाम लगाने में नाकाम है। विधायक ने छित्तों ड्रेन की सफाई का मुद्दा भी डीएम के सामने रखा। डीएम ने उन्हे आश्वस्त किया कि जल्द सभी समस्याओं का निराकरण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राघवेंद्र सिंह, विद्यासागर गुप्ता, दिलीप सोनकर, गोपाल सिंह, हेमनाथ अग्रहरि, संतोष जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें