कमालपुर के इनायतपुर प्राथमिक विद्यालय में एक दिन की प्रधानाध्यापक कक्षा पांच की छात्रा आंचल मौर
मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर में बालिकाओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा पांच की छात्रा आंचल मौर्या को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी दी गई।
प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी संभालते हुए आंचल ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, अनुशासन और साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को समझने और जिम्मेदारी निभाने का अवसर पाकर आंचल काफी उत्साहित नजर आई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उसका उत्साहवर्धन किया और इस पहल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को समान अवसर, सुरक्षा और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाना है। संवाद