फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर, सड़क के लिए ग्रामीण लामबंद

Tue, 08 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में रिष्टी पपौरा माइनर की मरम्मत और साफ सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को कस्बे में विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी यदि जल्द ही माइनर की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम को भी लिखित शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


ग्रामीणों  ने आरोप लगाया कि पिछले कई माह से पपौरा रिष्टी माइनर क्षतिग्रस्त  है। यही नही साफ सफाई न होने से माइनर में सिल्ट जमा है। इससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। पानी के अभाव में एक  हजार एकड़ से अधिक खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है।  यही नही माइनर के किनारे बना मार्ग भी क्षतिग्रस्त है।
कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय  अधिकारी और कर्मचारी आंखे मूंदे हुए हैं। नारेबाजी और प्रदर्शन करने वालों में  गोपाल सिंह बबलू, बबलू सिंह, रामकृत आचार्य,  बुद्धिराम, सोनू, काशीनाथ, सीराराम,बबलू प्रसाद, अरूण, रामवृक्ष, पप्पू  मौर्य, रजिन्दर सिंह, अनरूद्ध पाण्डेय,  असगर आदि मौजूद रहे। एसडीएम जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है। अधिकारियों कोेे अवगत कराकर जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें