फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

विज्ञापन
वाराणसी में मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को स्मृति चिह्न भेंट करते विश्वकर्मा उत्थान मंच के सदस्य। 
विज्ञापन
चकिया। वाराणसी के जिलाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री बनाए जाने की खुशी पर विश्वकर्मा उत्थान मंच के सदस्यों ने सोमवार देर रात उनके वाराणसी स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के लखनऊ से वाराणसी कंचनपुर स्थित आवास पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही सोमवार रात विश्वकर्मा उत्थान मंच के सदस्य अनीता शर्मा, वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी की सभासद मीना विश्वकर्मा, भाजपा के शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, सिकंदरपुर के राजेश विश्वकर्मा, शैलेश चंद्र शर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, सभासद डॉ. रवि गुप्ता सहित अन्य लोग पहुंच गए। सभी ने शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें