फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की के सहारे घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। स्थानीय थाना के रैथा गांव में रविवार की रात ऊदल यादव के घर की खिड़की के सहारे घुसे चोरों ने पचास हजार रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा देखकर परिवार वाले भौचक रह गए। पीड़ित ऊदल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खोजबीन करने पर घर से कुछ दूरी पर चोरी गया अटैची टूटे हाल में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी उदल बिंद का पक्का मकान गांव में है। मकान में खिड़की नहीं लगी है और खाली स्थान पर ईट सजा कर रखा गया है। उदल के भांजी की शादी तय है। इसके लिए उसने नकदी और गहने, कपड़े आदि बनवाकर रखे थे। रविवार की रात पूरा परिवार खा पीकर सो गया। इसी बीच आधी रात के बाद चोरों ने खिड़की वाले स्थान की ईंट को हटा दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने नकदी और गहने रखे अटैची और बक्सा लेकर चलते बने। सुबह पांच बजे उदल की नींद खुुली और वह पशुओं को चारा डालने गया तो खिड़की ईट हटी देख सन्न रह गया। घर में सामान बिखरा हुआ था। उसके शोर मचाने पर परिवार वालों के सथ आस पास के लोग भी एकत्र हो गए। इधर उधर तलाश करने पर घर से कुछ दूूरी पर अटैची टूटी हालत मे मिली। उदल के अनुसार अटैची में पचास हजार रुपये नकद सहित सोने की 2 अंगूठी, एक सिकड़ी, 4 छागल, एक पौनी, एक मांगटीका, चांदी की एक करधनी सहित अन्य कीमती कपड़े चुरा लिए। उदल की सूचना पर सोमवार को सुबह पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें