फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: मिल्कमैन ने उठाया लाभ..., इंतजार करते रहे फिशर; मंत्री ने सपा-बसपा-कांग्रेस पर साधा निशान

Sun, 23 Mar 2025 01:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ने अपने भाषण के दाैरान सपा, बसपा और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों पर सियासी तंज किया। उन्होंने कहा कि ये देश अब भाजपा सरकार के हाथों में है, इसलिए हम विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि आंबेडकर के संविधान का लाभ वाशरमैन और मिल्कमैन उठा लिए, जबकि फिशर मैन आज भी अपने हक का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने कहा कि समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कर आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए, ताकि समाज का विकास हो सके। उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत के बाद वे संवैधानिक अधिकार रथयात्रा को लेकर आगे के लिए रवाना हुए।

उन्होंने वक्फ बिल, औरंगजेब और बसपा की ओर से भाई चारा कमेटी के गठन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।कहा कि वक्फ बोर्ड के गठन के सवाल पर कहा कि चाहे मुसलमान हो या हिंदू संविधान में सभी को एक व्यवस्था दी गई है। वक्ख बोर्ड की विसंगति को दूर करना संविधान का काम है। 
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड और मदरसे में भी एकेडमिक शिक्षा होनी चाहिए। अब देश तलवार से नहीं व्यवहार से चलेगा। औरंगजेब के मुद्दे पर कहा कि औरंगजेब का मामला कभी शांत नहीं होगा। इतिहास हमेशा प्रेरणा देता है, लोग जागृत होते हैं। औरंगजेब आक्रमणकारी था, जो आदर्श मानेगा वह देश से समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि औरंगजेब को आदर्श मानने वाले अपने बेटे का नाम औरंगजेब रख लें। कहा कि हम औरंगाबाद गए थे। वहां हमने देखा कि जो भी कब्र पर पहुंचता था, दो पत्थर मारता था। जिसके कब्र पर पत्थर मारा जाता हो, उसे सपा के नेता आदर्श कह रहे हैं। 

बसपा की भाईचारा कमेटी को बहाल किए जाने के सवाल पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। बसपा सिर्फ अपने लाभ के लिए भाईचारा कमेटी बनाना चाहती है। 

कर्नाटक में मुसलमानों को चार फीसदी आरक्षण देने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जालीदार टोपी वालों मुसलमान भाइयों की हालत देश में सबसे ज्यादा खराब है। जालीदार टोपी वाले जब तक कांग्रेस और दूसरे दलों का झंडा और डंडा उठाते रहेंगे, तब तक अपनी पीठ पर डंडा खाते रहेंगे।  उधर, कंदवा में आयोजित सभा में मंत्री संजय निषाद का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें